शाहजहांपुर। रौजा थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर चल रही रंजिश में युवक ने एक ब्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गया। घायल ब्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार रौजा थाना क्षेत्र के लोधीपुर निवासी साबिर खां को खेतों में मंगल नाम के किसी ब्यक्ति ने गोली मार दी। गोली साबिर के हाथ मे लगी। जिससे वो घायल हो गए। गोली की आबाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुँच गए। इस बीच गोली मारने बाला ब्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया। सूचना पर सीओ सदर ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घायल साबिर के पुत्र सन्नू सभासद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लोधीपुर निवासी मंगल ने उसके पिता साबिर खां के गोली मारकर उनको घायल कर दिया।
सन्नू ने बताया कि उसके पिता की जमानत पर सगीरे से मंगल को एक लाख रुपया बतौर ब्याज पर दिलवाया था। जो मंगल वापस करने को ई इनकार कर रहा था। जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद भी हुआ था। लेकिम रौजा पुलिस ने सुलह नामा कराकर मामला शांत करा दिया था। पुलिस ने मंगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।

