नवरात्रि विशेष - जाने क्यों जलाते हैं नौ दिनों तक मां के नाम की अखंड ज्योति


कवरेज इण्डिया धर्म कर्म डेस्क।
नवरात्रि के नौ दिन मां भगवती के पूजा का विशेष प्रावधान है। इस त्योहार के अवसर पर देश के अधिकतर घरों तथा मंदिरों में नौ दिनों के लिए मां के नाम का अखंड दीप प्रज्ज्वलित रहता है। शायद आपको पता न हो कि अखंड ज्योति को जलाने के क्या-क्या लाभ हैं? आईये हम आपको बताते हैं।

नवरात्रि में मां को लगातार नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाने से घर में सुख, समृद्धि आने के साथ ही दुश्मनों पर विजय की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि में दीप को प्रज्ज्वलित करने से घर परिवार में शांति के साथ माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। घर में शुभ कार्य होते हैं और परिवार दुखों से दूर रहता है।

नवरात्रि में घी या तेल के निर्बाध रुप से दीप जलाकर रखने से मन के नकारात्मक विचार समाप्त हो जाते हैं। इससे मन खुश तथा शांत बना रहता है।

नवरात्रि के अवसर पर घी, कपूर तथा अन्य सुगंधित द्रव्यों का होम आदि करने से घर का परिवेश तो शुद्ध होता ही है।

दीपक का शरीर में भी इसका अच्छा असर पड़ता है।

शरीर में घी तथा कपूर की गंध स्वास्थ को ठीक करती है जिससे श्वसन संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं।

घर में दीपक को जलाने से पारिवारिक झगड़े नहीं होते तथा घर का वातावरण भी शांत रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post