सानू सिंह चौहान कवरेज इंडिया
शाहजहांपुर। ईद मनाने जा रहे एक परिवार पर दुखों का बज्रपात टूट गया। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग गम्भीर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार काँट थाना क्षेत्र के जमौर पुलिया के आगे टैम्पू व ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। तथा तीन लोग गम्भीर घायल हो गए। बीतीरात लगभग 2:30 बजे काँट थाना क्षेत्र जमौर के पास ट्रक व टैम्पू की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें नन्हा (50) नजरीन (55) व सायना (8) की मौके पर ही मौत हो गई। तथा तीन लोग गम्भीर घायल हो गए। जिनको बरेली रेफर कर दिया गया। काँट स्थित ढाबा संचालक रिंकू यादव उधर से गुजर रहे थे। यह दर्दनाक घटना उनकी आंखों के सामने घटित हुई।
उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस व पुलिस को सूचित किया। तथा घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि यह परिवार काँट थाना क्षेत्र के रावतपुर का रहने बाला है। जो देवा शरीफ से लौटकर टैम्पू से अपने घर वापस जा रहा था। यह लोग देवा शरीफ में फूल आदि बेंचने का काम करते है। जो यहाँ ईद मनाने आ रहे थे। उनकी माने तो ट्रक अनियंत्रित हो गया था। जिसने टैम्पू को बचाने की काफी कोशिश की थी। लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर टैम्पू पर चढ़ गया। और टैम्पू को रौंदता हुआ खाई में जा गिरा।

