बाराबंकी। बाढ़ पीड़ितों के लिए तहसील प्रशासन मुस्तैद


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
प्राथमिक विद्यालय मरौचा में बाढ़ पीड़ितों के लिए तहसील प्रशासन द्वारा पके हुए भोजन की व्यवस्था कराते हुए नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने स्वयं पूरा कार्य अपनी देखरेख में करवाया है,
और सानावा गांव के 520 परिवारों लिए राहत सामग्री के रूप में 20 किलो चावल, 10 किलो आटा, 3 किलो अरहर दाल, 1 किलो नमक, 1 तिरपाल, 1 सामान्य पालीथिन, 1 मच्छरदानी, 1 पिपिया तथा 3 लीटर केरोसिन ऑइल का वितरण किया है। जिससे बाढ़ पीड़ितों को काफी सहूलियत मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post