रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा।
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
भगवान श्रीकृष्ण के आर्दशों का अनुसरण कर मानव प्राणी मोक्क्ष प्राप्त कर सकता है।
यह बात श्री कोटवाधाम के बसन्ता फूफू के मन्दिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कथा वाचक संत द्वारिका सिंह यादव ने प्रवचन करते हुये कही। उन्होने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृण्ण के जन्म और जन मानस को दिये गये अनेकों उपदेशों का बिस्तार पूर्वक वर्णन किया।
संत द्वारिका सिंह के मुखार बिन्दु से कथा सुनने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी और श्रोताओं ने कथा सुनकर अपने को धन्य बनाते हुये भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को मानने का संकल्प लिया। इस मौके पर शेषनरायन तिवारी, पूर्णमाशी वर्मा, केदार नाथ गुप्ता, राम नरायन गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, छोटे यादव, अजय कुमार रावत,
ग्राम प्रधान मिथलेश तिवारी, राम शंकर तिवारी, मुन्ना गुप्ता, राजेश पान्डेय, सूर्य प्रकाश दीक्षित, पं0 बेचनलाल दीक्षित, बब्लू सिंह, जानकी प्रसाद शुक्ला इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

