इलाहाबाद। महिला की कटी चोटी, रहस्यमय परिस्थितियों में हुई गायब


बहरिया : इलाहाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जुगुनीडीह (शादी तकिया) गांव में गुरुवार की भोर एक महिला की चोटी कट गई। जिसके बाद महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की काफी खोजबीन की, किन्तु महिला का पता लगाने में नाकामयाब रही।
उक्त गांव निवासिनी सितारा बानो 35 वर्ष पत्नी दिलशाद (घसीटू) प्रतिदिन की तरह बुधवार को अपने परिजनों के साथ दरवाजे पर सोई हुई थी। रात्रि लगभग 3 बजे बरसात शुरू हो जाने पर सभी लोग घर के अंदर जाकर सो गए। इसी बीच सितारा बानो की चोटी कट गई। जिसके बाद महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। जब परिजनों की आंख खुली तो देखा कि सितारा अपनी चारपाई से गायब थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया, किन्तु उसका कहीं पर पता नहीं चल सका। इसी बीच सूचना पर सिकन्दरा पुलिस चौकी के सिपाही परवेज अहमद खान तथा झारखंडे राम तत्काल मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पीआरवी 0115 बहरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने गायब महिला को बरामद करने के लिए काफी प्रयास किया, किन्तु उसका पता नहीं लगा सके। समाचार लिखे जाने तक पुलिसकर्मी महिला को बरामद करने का प्रयास करते रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post