रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
तहसील मुख्यालय सिरौलीगौसपुर पर मंडल उपाध्यक्ष निसार मेंहदी के नेतृत्व में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चित कालीन धरने के किसानों ने बुधवार की सुबह मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए तहसील परिसर में फ़ैली गंदगी व जंगल झाड़ियों की साफ़-सफ़ाई करने हेतु अभियान चलाया।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष निसार मेंहदी ने कहा आज बुधवार को हम लोगों द्वारा दिये जा रहे धरने के पूरे आठ दिन हों गए हैं और इस पर भी स्थानीय प्रशासन किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नही है। किसान इस बार झूंठी तसल्ली व आश्वासन पर मानने वाले नहीं हैं, हम अपना हक़ लेकर ही रहेंगे।
जहाँ एक ओर मोदी व योगी सरकार देश व प्रदेश वासियों को बीमारियों से से बचने हेतु स्वच्छ भारत अभियान चला कर स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान जैसे मिशन को पलीता लगाया जा रहा है।
धरने पर बैठे किसान नेता निसार मेंहदी ने प्रतिदिन दो घंटे सुबह 8 बजे से 10 बजे तक परिसर में उगी हुई जंगल व झाड़ियों की साफ़-सफ़ाई करेंगे। इस मिशन में रमाकांत यादव, रामतीरथ, राम मनोरथ, माता प्रसाद, इस्माईल, इलयास, अमरेश, मनोज, सर्वेश, रामकिसुन आदि किसान मौजूद रहे।

