हाथरस। दिल्ली से आगरा जा रही कार की आज तड़के रोडवेज बस से टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी है।
हाथरस के सादाबाद में एक्सप्रेस वे पर तड़के करीब तीन-चार बजे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस तथा कार की सीधी टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।
सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला व दो किशोरी हैं। यह लोग कार से दिल्ली से आगरा जा रहे थे।
यह हादसा गांव मिडवाली पर हुआ। मृतक फिरोजाबाद के रहने वाले थे। सभी लोग वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे की खबर पर परिवार के लोग सादाबाद पहुंचे है।
Tags:
uttar pradesh
