जनता के लिए कराये जा रहे कार्यों की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाये- केशव प्रसाद मौर्या


इलाहाबाद । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज सर्किट हाउस में मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के अंतर्गत 11 पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए। मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी नत्थन देवी, रामदुलारी, मालती देवी को 1,15000 का चेक दिए तथा त्रिलोकीनाथ, बसंती देवी, रीता देवी, मेवालाल, कबूतरा देवी, शिवशंकर, सकीना बानों तथा बीटान को 2,25,000 का चेक दिए। चेक वितरित करने के उपरान्त उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें तथा पात्र लाभार्थियों को समय से प्रत्येक योजनाओं का लाभ दें। इसके उपरान्त उन्होंने विभागीय अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने अधिकारियों को जनता के हित में कार्य करने का निर्देश दिया। मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को पारदर्शी ढंग से कार्य करने की हिदायत दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों से जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण शीघ्र करने का निर्देश दिया। कहा की जनता के लिए संचालित योजनाओं को उनके बीच अधिकारी ले जायें। उन्होंने कहा कि जनता के लिए कराये जा रहे कार्यों की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।
मंत्री जी भारत स्काउट में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उदघाटन किये। इसके पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में जनता की समस्यायों को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post