रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा।
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पारिजातधाम के समीप स्थित मां कटहरा भवानी के दर्शन के लिए जा रही थी कि तभी अचानक मोड़ अमरा मोड़ पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया जब तक ड्राइवर द्वारा स्थिति संभाली जाती तब तक
अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गयी।
ट्रॉली में सवार लगभग 55-60 लोग चोट के शिकार हुए हैं, जिनमें 5 साल से 15 साल तक के लगभग 20 बच्चे भी शामिल हैं। चोटिल व्यक्तियों में लगभग 10-12 महिलाएं भी हैं जिन्हें काफ़ी चोटें आईं हैं।
श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली थाना टिकैतनगर के ग्राम कोठरी गौरिया से दर्शन के लिये आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही 102,108 एम्बुलेंस, डायल 100 व थाना कोतवाली बदोसराय की गाड़ी आदि से घायलों को तुरन्त सी एच सी सिरौलीगौसपुर पहुँचाया गया। घायलों का इलाज़ करने में सी एच सी अधीक्षक डॉ० संतोष सिंह के साथ डॉ०आर बी राम व पूरी टीम लगी रही।
काफी प्रयासों के बावजूद कुछ घायलों की हालत बिगड़ती देख उन्हें जिला अस्पताल रेफ़र किया गया है। सूचना पर सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी भी घायलों का हाल चाल लेने मौके पर पहुँचे।
Tags:
uttar pradesh



