
भारत-पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम के द्वारा भारत के दो जवानों को मारने के बाद उनके शवों के साथ की गई बर्बरता से पूरे देश में गुस्सा है. भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान की दो चौकियों को ध्वस्त किया और पाक के 7 सैनिकों को मार गिराया.
पीएम से मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री अरुण जेटली पाकिस्तान के हमले की जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. जेटली प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मिलने पहुंचे. इस मीटिंग जेटली पीएम मोदी का एलओसी पर पाकिस्तान के हमले की जानकारी देंगे. साथ ही भारतीय जवानों से साथ हुई बर्बरता के बारे में बताएंगे. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में आला आधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
भारत-पाक DGMO करेंगे बात
हॉटलाइन पर बात भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ बात करेंगे. दोनों देशों के DGMO एलओसी के हालात पर चर्चा करेंगे.
राजनाथ से मिले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने मंगलवार सुबह दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. वोहरा ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री से चर्चा की.
हमले में दो जवान शहीद हुए थे. जिनमें से परमजीत सिंह का पार्थिव शरीर पंजाब में उनके पैतृक गांव तरनतारन पहुंच गया है.
हमले में शहीद हुए बीएसएफ के जवान प्रेम सागर के भाई ने कहा कि मेरा भाई शहीद हुआ है, हमें इस बात पर गर्व है. उनके भाई ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करना चाहूंगा, कि जैसे पाकिस्तान हमारे जवानों के साथ करता है वैसे ही हम भी उनके साथ करें. उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी 50 वर्षीय प्रेम सागर ने सोमवार सुबह ही अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, और उन्होंने प्रेमसागर की तबीयत और ब्लड प्रेशर के बारे में पूछा था. लेकिन देर रात पता चला कि वह शहीद हो गये हैं.
बेटियों ने लगाई योगी से गुहार
इसके साथ ही प्रेम सागर की दो बेटियों ने भी पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही है. उनकी बेटियों ने गुहार लगाई है कि उनके पिता के ना होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही उनकी देखरेख करें. बेटी सरोज ने अपने पिता की कुर्बानी के बदले पाकिस्तानी सेना के 50 सिर की मांग की.
पुंछ में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई. स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान हाय-हाय के नारे लगाए.
बैंक की वैन पर भी किया था हमला
आपको बता दें कि सोमवार को बॉर्डर पर हमले के अलावा दोपहर को जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक नकदी वैन पर हमला कर दिया और पांच पुलिसकर्मियों व एक बैंककर्मी की हत्या कर दी थी. यह घटना कुलगाम के पोमबई गांव में हुई, जब अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर बैंक की नकदी वैन को निशाना बनाया था.
आपको बता दें कि सोमवार को बॉर्डर पर हमले के अलावा दोपहर को जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक नकदी वैन पर हमला कर दिया और पांच पुलिसकर्मियों व एक बैंककर्मी की हत्या कर दी थी. यह घटना कुलगाम के पोमबई गांव में हुई, जब अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर बैंक की नकदी वैन को निशाना बनाया था.
Tags:
national