अब तलाक लेने वाले को दूसरी शादी के लिए नहीं मिलेगी लड़की


Image result for muslim mahilaye

बहस की आंच में गर्माते तीन तलाक पर अंकुश के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऐसा करने वालों के सामाजिक बहिष्कार की बात कह चुका है।
इस मुद्दे पर अब बोर्ड की सदस्य के साथ ही जमाअत-ए-इस्लामी हिद महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव अतिया सिद्दीकी ने नई अपील की है।
उन्होंने कहा कि जो लोग बेवजह बीवी को तीन तलाक देते हैं, उनका सामाजिक बायकाट करें ही, दूसरे निकाह के लिए लड़की भी न दें। जमाअत-ए-इस्लामी हिद 23 अप्रैल से सात मई तक मुस्लिम पर्सनल लॉ जागरूकता अभियान चला रहा है।
इसी के तहत चमनगंज में महिलाओं के अधिवेशन में अतिया सिद्दीकी ने लोगों को जागरूक किया। इससे पूर्व जमाअत इस्लामी कार्यालय चमनगंज में पत्रकारों से बातचीत में अतिया ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर शरई पंचायत और दारुलकजा स्थापित की जाएगी।
पीड़ित महिलाओं के लिए राहत कोष भी बनेगा। देश की 10 लाख मस्जिदों में जुमा की नमाज के दौरान पेशइमाम अपनी तकरीर में शरई की जानकारी देंगे। प्रथम चरण में पांच करोड़ मुसलमानों तक शरई जानकारी पहुंचाने का लक्ष्य है।

इस्लाम की जानकारी देगा ऐप : 
इस्लाम की जानकारी लेने के लिए एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है। एमपीएलएसी.इन से यह ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें शरई जानकारी के अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी समेत कई उलमा की तकरीर भी मौजूद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post