ग्रामीणों को रास्ता दिलाने पहुंचे एस.डी.एम


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा।दरियाबाद, बाराबंकी।

ग्रामीणों को रास्ता दिलाने के लिए पुलिस बल के साथ गयी तहसील प्रसासन की टीम बैरंग लौटी है 
तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के दरियाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भेलौना में पुराने रास्ते को कुष्ण देव जगत नारायण द्वारा बन्द कर दिया गया था जिससे आधे गांव को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।जिससे परेशान नौमिलाल मंशाराम विनोद दुलारे लालजी सहित दर्जनों पुरुष व महिलाओ ने जिला मुख्यालय पर कई दिनों तक धरना दिया।धरना रास्ता दिलाने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ था।          रविवार को सुबह 11बजे उपजिलाधिकारी राहुल यादव तहसीलदार पंकज दीक्षित कानूनगो राममिलन वर्मा लेखपाल सत्यप्रकाश पाठक व थानाध्यक्ष दरियाबाद उपनिरीक्षक सहित लगभग दो दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ पहुँचे जहाँ पर रास्ता पहले था वह एक पक्ष की निजी बाग दर्ज है। उस बाग में तालाब व गांव समाज की भूमि भी है ।जिसमे रास्ता देने से इन्कार कर दिया गया है तथा गांव के लोग चारों तरफ ग्राम समाज की भूमि पर अबैध कब्ज़ा कर रखा है। गांव समाज की एक इंच भी भूमि खाली नही है। जिसके चलते रास्ता निकल पाना सम्भव नही है। गांव का कोई भी कब्जेदार अबैध कब्ज़ा छोड़ने के लिए तैयार नही है। जिसके चलते पूरी टीम को बैरंग लौटना पड़ा।उपजिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया कि यदि ये लोग समझौता से रास्ता नही छोड़ेंगे तो सुबह आठ बजे लेखपालो की टीम पुलिस बल पीएससी फ़ोर्स जेसीबी मशीन के साथ आयेगी गांव समाज की संरक्षित भूमि को खाली कराया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post