हुंडई ने नई एसयूवी कोना का टीजर किया लांच


हुंडई मोटर्स ने अपनी आने वाली नई एसयूवी कोना का एक नया टीजर लॉन्च किया है। यह नई एसयूवी इस साल जून में होने वाले न्यू यॉर्क ऑटो शो में पेश की जाएगी।
भारतीय मार्केट के हिसाब से ऐसा माना जा रहा है कि यह एसयूवी हुंडई की क्रेटा और ट्यूसन के बीच के सेगमेंट के लिए लाई जाएगी। वहीं ऐसा भी माना जा रहा है कि इस एसयूवी के जरिए हुंडई इंटरनैशनल मार्केट में अपनी प्रतिद्वंद्वी निसान ज्यूक को कड़ी टक्कर देने की योजना बना रही है।
हुंडई की यह एसयूवी आई20 के प्लैटफॉर्म पर बनी है और बड़े अंतरराष्ट्रीय मार्केट को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इससे पहले हुंडई ने अपनी क्रेटा को केवल भारत और साउथ अफ्रीका जैसे इमर्जिंग मार्केटों के लिए ही पेश किया था। यह कार कूपे-एसयूवी कॉन्सेप्ट पर आधारित है।
हाल में रिलीज किए गए टीजर में कोना के ड्यूल हेडलाइट सेटअप की डिजायन को दिखाया गया है। यह हेडलाइट निसान ज्यूक की तरह ही स्लीक डिजायन की है। ऐसा माना जा रहा है कि हुंडैई इस क्रॉसओवर में स्टाइलिश इंटीरियर और एक्सटीरियर का इस्तेमाल करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post