गाजियाबाद। अब गाजियाबाद को बसाने वाले गाजिउद्दीन की वंशज अलीसा खान ने अजान पर लाउस्पीकर को लेकर बयान दिया है कि अल्लाह को अपने बंदो की आवाज को सुनने के लिए किसी लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है।
अभिनेत्री अलीसा खान के मुताबिक, सोनू निगम मामले में दस लाख के फतवे जारी करने वाले लोग बिना वजह इसे तूल देकर अपनी राजनीतिक दुकान को चलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सोनू निगम ने गलत अंदाज में इस बात को नहीं कहा, उसका मतलब गलत निकाला गया है।
कट्टरपंथी औऱ धर्म के नाम पर लोगों के बीच भेदभाव करने वाले लोगों पर अलीशा ने निशाना साधते हुए कहा कि जो बोल नहीं पाता है, उसके भी दिल की आवाज ऊपर तक पहुंचती है। इ
बादत के लिए किसी लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है। इससे अगर किसी को कोई समस्या होती है तो भगवान कभी खुश नहीं हो सकता है।
तीन तलाक भारत मे पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए, जो महिलाएं इससे पीड़ित है इसका दर्द वो महिला ही समझ सकती हैं। तीन तलाक की महिलाओं की संख्या कम है या ज्यादा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन पति की गलती को स्वीकार करते हुए हलाला की प्रकिया से गुजरना आत्मा को मारने जैसा है।
Tags:
state
