एस डी एम व तहसीलदार ने किया क्रय केंद्रों का निरीक्षण


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा।
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।तहसील सिरौलीगौसपुर के नवागत एस डी एम संतोष कुमार ने तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह के साथ पी सी एफ क्रय केंद्र किंतूर व बदोसराय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किंतूर क्रय केंद्र पर अब तक मात्र 2122 कुन्तल गेँहू ख़रीदा गया है, जिसमें कुल 1350 कुन्तल गेँहू भेजा गया है। शेष 772 कुन्तल गेँहू क्रय केंद्र पर ही पीडीए हुआ है, जिसको लेकर एस डी एम संतोष कुमार ने नाराज़गी जाहिर की। मौजूद क्रय केंद्र प्रभारी मो० नसीम ने बताया कि गेँहू को ले जाने में बिलम्ब ट्रांसपोर्ट की सुविधा न उपलब्ध होने के कारण हुआ है साथ ही नमीं जाँचने की मशीन ख़राब होने की बात बतायी। इस पर एस डी एम ने जल्द ही मशीन सही कराने का निर्देश दिया। वहीं बदोसराय क्रय केंद्र पर मात्र 1820 कुन्तल गेँहू की कुल ख़रीद हुई थी, जिसमें 1510 कुन्तल गेँहू ही भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post