इलाहाबाद: लावारिस हालत में मिले बच्चों को भेजा चाइल्ड लाइन


इलाहाबाद: प निरीक्षक राजीव राणा व हमराह स्‍टाफ रेलवे सुरक्षा बल पोस्‍ट बांदा को रेलवे स्‍टेशन बॉदा पर गस्त के दौरान प्लेटफार्म नम्‍बर 01 पर दो बालक उम्रकरीबन 8 - वर्ष लावारिस हालत में घूमते हुए मिले | पूछ - ताछ करने पर दोनों ने अपना नाम क्रमश: 01. दीपक पुत्र श्री विष्णु कुमार उम्र 08 वर्ष निवासी ग्राम केरी थाना बिसण्डाजिला बॉदा (उ0प्र0) 02. पंकज पुत्र रोहित उम्र 09 वर्ष निवासी ग्राम केरी थाना बिसण्डा जिलाबॉदा (उ0प्र0) बताया| दोनों बालको ने बताया कि वह दोनों चचेरे भाई हैं उनके दादा जी श्रीभगत ने किसी बात पर उनकी पिटाई कर दी थी, जिससे नाराज होकर वे दोनों दिल्ली मे पंकजकि पिता रोहित के पास जा रहे थे  दोनों बालको द्वारा अपने घर का कोई सम्‍पर्क नम्‍बर नहीबताया गया | इसके बाद दोनों बालकों का सिविल अस्पताल बॉदा मे मेडिकल करवाकरचाइल्ड लाइन बॉदा को सूचित किया गया । सूचना पर चाइल्ड लाइन बांदा के कार्यकर्ता संदीपके अपनी टीम के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्‍ट बांदा पर आने पर उक्‍त दोनों बालकों कोचाइल्ड लाइन बांदा के कार्यकर्ता संदीप व उनकी टीम को सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post