लखनऊः सीएम आदित्यनाथ योगी के ऑर्डर्स पर यूपी के 5 पॉपुलर आईएएस अधिकारियों ने अपनी अचल संपत्ति घोषित की है। किसी IAS के पास करोड़ों के विरासती मकान हैं तो किसी के पास खेत। मीडिया खबरों की रिपोर्ट के आधार पर हम आपको इन अधिकारियों की यही डीटेल्स बता रहा है।
बेटी के नाम पर फ्लैट...
तेज तर्रार महिला आईएएस अफसर बी. चंद्रकला के पास आंध्रप्रदेश के अन्नपूर्णानगर में 45 लाख की आवासीय संपत्ति है, जिससे उनकी मंथली 3.25 लाख रुपए आमदनी होती है।
अचल संपत्ति के दिए ब्योरे में साल 2012 में लखनऊ के सरोजनीनायडु मार्ग पर खरीदे 48 लाख का फ्लैट शामिल है। इसे उन्होंने बेटी कीर्ति चंद्रा के नाम पर खरीदा था। इससे मंथली 6.5 लाख रुपए आमदनी है। यह कीर्ति के नाना ने उसे गिफ्ट में दिया था।
दुर्गाशक्ति नागपाल 2010 बैच, इनके नाम हैं 5.7 करोड़ की संपत्ति। कनार्टक के गुलबर्ग में पैतृक जमीन । लखनऊ और बेंगलुरू में भी प्रॉपर्टी
दुर्गा के आईएएस पति अभिषेक सिंह का नोएडा में 35 लाख का फ्लैट है। - जौनपुर में 37.5 लाख रुपए की जमीन है। - हसबैंड ने ईयरली इनकम भी शो की है।
किंजल सिंह 2008 बैच, इनके नाम पर हैं 2.15 करोड़ की संपत्ति। ज्यादातर संपत्ति किंजल के माता-पिता द्वारा खरीदी हुई है। - मध्यप्रदेश में 10 लाख का डीग्रेडेड लैंड शो किया है। - विशेष सचिव रहते हुए किंजल सिंह ने 2017 में जो संपत्ति शो की है, उसमें बैंक लोन से ली 70 लाख का मकान शामिल है। - इनके हसबैंड अभय भी आईएएस हैं। उन्होंने भी समान प्रॉपर्टी शो की है।
नेहा शर्मा 2010 बैच, इनके नाम हैं 2.65 करोड़ की संपत्ति। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में 1 करोड़ का मकान है। - गाजियाबाद में 1.25 करोड़ का मकान है। - 40 लाख रुपए की ज्वैलरी भी शो की है।
राजशेखर 2004 बैच, इनके नाम हैं 4 करेड़ की संपत्ति। कनार्टक के गुलबर्ग में 1.6 करोड़ रुपए की 10 एकड़ की जमीन है। यह जमीन पहले उनकी मां के नाम थी, अब उनके नाम ट्रांसफर हो चुकी है। इससे सालाना 18-20 लाख रुपए की आमदनी है। - लखनऊ में वृदावन योजना में 1.25 करोड़ का अपार्टमेंट है, जिसे 2009 में खरीदा था। - 2011 में बेंगलुरु में 1.9 करोड़ रुपए का फ्लैट है। पिछले एक साल से किराए पर है, जिससे सालाना 4 लाख रुपए की आमदनी हो रही है।
Tags:
lucknow
