कवरेज इण्डिया दैनिक राशिफल गुरूवार 27 अप्रैल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन


कवरेज इण्डिया दैनिक राशिफलः

मेष : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। झंझटों में न पड़ें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

वृष : फालतू खर्च से तनाव होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षाकृत कार्य न होने से चिंता रहेगी। विवाद न करें। आय से अधिक व्यय न करें।

मिथुन : आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लाभ होगा। क्रोध पर संयम रखें।

कर्क : योजना फलीभूत होगी। विरोध होगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ रहेगी। परिश्रम से कार्यों में शुभ परिणाम आएंगे।

सिंह : ईष्ट मित्र सहयोग करेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा। संतान के व्यवहार से सम्मान बढ़ेगा।

कन्या : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

तुला : राजकीय सहयोग मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक : विवाद से बचें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें।

धनु : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

मकर : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपेक्षाकृत कार्यों में देर होगी। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ : विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपेक्षानुरूप कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा।

मीन : घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। कार्य में विलंब के भी योग हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post