अंक ज्योतिष या नाम के पहले अक्षर से लोगों का भविष्य बताते तो आपने सुनी ही होगा,जी हां आप सही सोच रहे हैं नाम में भी बहोत कुछ छिपा हुआ है और आपके नाम से आपको व्यक्तित्व के बारे में बहोत कुछ पता लगता है।आइये हम आपको बताते हैं कि जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के शब्द 'R' से शुरु होता है। वे लोग अपनी ही दुनिया में खोये रहने वाले होते हैं। ये लोग सिर्फ खुद से मतलब रखते है। इन्हें किसी से कोई खास लेना-देना नहीं होता है। कम बोलने वाले इन लोगों को अपनी दुनिया में खोया रहना बेहद पसंद होता है।
इन्हें रूतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है। ये दिल के भी बहुत अच्छे होते है। ये समय पड़ने पर दूसरों की मदद भी करते हैं। इनकी एक खास बात होती है ये हमेशा कुछ नई चीज की तलाश में होते हैं। इन्हें वहां अच्छा लगता है, जहां इन्हें ज्ञान मिलता है। इसलिए इनकी दोस्ती लेखकों, दार्शनिकों इत्यादि से ही होती है। इन्हें संसारिक चीजों में कोई खास रूचि नहीं होती है।
'R'अक्षर वाले अपनी दुनिया में खोए ये लोग जिंदगी और समाज को कुछ देकर ही जाते हैं।
Tags:
dharm karm
