पत्नी के गैर मर्द से संबंध होने के शक में पति ने काटे पत्नी के दोनों स्तन, फिर किया...



मुंबई: एक पति ने अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके दोनों स्तनों को तेजधार हथियार से काट दिया।

मामला महाराष्ट्र के भिवंडी का है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी की शादी 21 वर्षीय युवती के साथ हुई थी। दोनों भिवंडी के नारपोली में रहते थे।

आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। जिस दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया उस दिन भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं कत्ल करने के बाद आरोपी ने नारपोली पुलिस थाने में फोन कर यह सूचना दी कि छत से नीचे गिर जाने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपॉर्ट मिली तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पोस्टमार्टम रिपॉर्ट में पीड़ित के शरीर पर कई चोट के निशान और उसके स्तनों को काट दिए जाने की बात कही गई थी।

 आरोपी ने पुलिस को बहुत गुमराह करने की कोशिश की लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने जब आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो पहले वह अपना इसमें हाथ होने से मना करने लगा लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ताई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post