कवरेज इण्डिया हेल्थ डेस्क।
अक्सर ये देखा जाता है कि दुबले पतले शरीर वाले लोग न सिर्फ समाज में हीन भावना के शिकार होते हैं बल्कि उनके कांफिडेंस लेवल में भी कमी आ जाता है।हर आदमी अपने को स्वस्थ रखना चाहता है पर लाख कोशिसों के बाद भी स्थिती जस की तस ही रहता है।आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलु उपाय जिनको करके आपके बहोत जल्द ही एक स्वस्थ शरीर के मालिक हो सकते हैं।
1. हर रोज 2 चम्मच च्यवनप्राश खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और शरीर को ताक़त मिलती है। इसका प्रयोग सिर्फ़ weight gain करने में ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए अच्छा है, च्यवनप्राश का सेवन किसी भी उम्र की महिला और पुरुष कर सकते है।
2. जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हे वजन बढ़ाने में परेशानी अधिक होती है, ऐसे में मुलेठी का प्रयोग उत्तम उपाय है। जल्दी मोटा करने में शतावरी का इस्तेमाल करना भी अच्छा होता है, ये शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत करता है।
3. 2 छोटे चम्मच अशवगंधा चूरन और थोड़ा सा मक्खन 1 गिलास गुनगुने दूध में मिला कर रात में सोने से कुछ पहले पिये। इस उपाय को हर रोज करने से कुछ ही दिनों में आप को बदलाव महसूस होने लगेगा। अश्वगंधा का चूरन किसी पंसारी की दुकान या फिर बाबा रामदेव के पतंजलि स्टोर पर ले सकते है। अश्वगंधा लम्बाई बढ़ने में भी असरदार है।
4. सुखी अंजीर 6 और किशमिश 25 – 30 ग्राम, शाम को थोड़े से पानी में भिगने के लिए रखे और अगले दिन खाए। अगर सब एक बार में न खाया जाये तो दो बार में खाये। इस नुस्खे को निरंतर करने से आप का वजन बढ़ने लगे।
5. एक आम एक गिलास दूध के साथ खाए। इस देसी इलाज को दिन में 2 – 3 बार 1 महीने तक लगातार करने पर वजन बढ़ने लगेगा।
Tags:
health
