मेरठ। उत्तर प्रदेश के में जोरदार प्रदर्शन के दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी में जुटी के प्रयास को धार देने आज मेरठ पहुंचे।मेरठ की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई तो स्कैम से है। स्कैम का मतलब उन्होंने कहा कि S फॉर समाजवादी पार्टी, C फॉर कांग्रेस, A फॉर अखिलेश तथा M फॉर मायावती।
मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश के पास हिंदुस्तान का नंबर 1 राज्य बनने का सामर्थ है। 2.5 वर्ष हो गए हैं मैंने कोई एक ऐसा काम नहीं किया है जिससे देश को कोई नुकसान हुआ हो। मेरठ की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई तो स्कैम से है। स्कैम का मतलब उन्होंने कहा कि S फॉर समाजवादी पार्टी, C फॉर कांग्रेस, A फॉर अखिलेश तथा M फॉर मायावती। मोदी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना। कहा जो खुद को नहीं बचा सकते वह प्रदेश को क्या बचाएंगे। चुनाव स्कैम घोटाले के खिलाफ भाजपा की लड़ाई है। मित्रों आपको स्कैम चाहिए या यूपी का विकास चाहिए। स्कैम चाहिए कि नौजवानों को रोजगार चाहिए। मोदी ने बताया स्कैम का फुल फार्म। एस से समाजवादी पार्टी, सी से कांग्रेस, ए से अखिलेश व एम से मायावती।मैं आज आपसे आग्रह करने आया हूं कि उत्तर प्रदेश में जो ये SCAM का खेल चल रहा है उसको आप जड़ से उखाड़ फेंकेगे।
मोदी ने भाषण में मेरठ के उदयोग व खेल इंडस्ट्री को भी छुआ। मैं प्रदेश से भ्रष्टाचारियों को भगाना चाहता हूं। सपा ने माफियाओं को टिकट दिए। दो महीने पहले जिनको उन्होंने खनन माफिया कहा उनको सपा को टिकेट क्यों देनी पड़ी, इनके इरादे नेक नहीं हैं। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार बीमारों और उनकी बीमारी को भी वोट बैंक की तराजू से तोलती आ रही है।
उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना है तो पहले सरकार बदलो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार हर चीज को वोट बैंक से तौलती रही है। यहां गरीबों को सही से इलाज भी नहीं मिल पा रहा। अमृत योजना के तहत सात हजार दो सौ करोड़ दिए गए लेकिन चार सौ करोड़ ही खर्च किया। इन्हें पाई पाई के हिसाब का डर था। अखिलेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया। यह सरकार विकास में बाधक है इसे हटाना होगा। स्वच्छ प्रदेश के साथ ही स्वच्छ मेरठ के लिए भी हामी भरवाई। सफाई अभियान के लिए प्रदेश सरकार को साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये दिए। ये चालीस करोड़ रुपये भी खर्च नहीं कर सके। ये परिवारवाद में ही उलझे रहे। दिल्ली सरकार प्रदेश की स्थिति बदलने के लिए हर तरह तैयार है। उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना है तो पहले यहां की सरकार बदलो। सभी का अपना घर होना चाहिए। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए की सभी वर्ग सुकून से रहें। 2022 तक सभी के पास अपना घर होगा, यह मेरा सपना है। मुझे मोहल्ले की कुश्ती नहीं बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों से लड़ना है।
गन्ना किसानों की दुखती रग पर रखा हाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह इलाका हिदुस्तान में सबसे ज्यादा गन्ने की खेती करने वाला क्षेत्र है। किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया। चीनी खाने वाले व बेचने वाले मोटे हो रहे लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही लघु और सीमांत किसानों के फसली ऋण माफ किए जाएंगे। गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन में होगा। हमने किसानों के खातें में सीधे पैसे डाले। प्रदेश सरकार से सवाल किया कि आपके चीनी मिलों से क्या संबंध हैं जो मिलें किसानों को पैसे नहीं देतीं। किसानों का पैसा दबाने वाली सरकार को मत रहने दीजिए। मोदी ने केंद्र व प्रदेशों की भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं।
पाकिस्तान से हिसाब चुकता किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमने सेवानिवृत्त फौजियों को वन रैंक वन पेंशन दिया। मैंने सीमा पर तैनात फौजियों से बात की उनके इरादे जानने की कोशिश की। जब हमारी फौज ने सिर्जिकल स्ट्राइक की तो दुनिया के कई देश अध्ययन कर रहे कि यह कैसे हुआ। हमने पाकिस्तान की धरती पर जाकर पाई-पाई का हिसाब चुकता कर दिया। मैंने देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। एक सरदार सैनिक मेरे पास आए और अपनी परेशानी बताई। कहा कि सेवानिवृत्त से पहले मेरी एक इच्छा है कि मुझे भी पाक की सीमा में डयूटी दे दो और एक और सर्जिकल स्ट्राइक करवा दो। देश का दुर्भाग्य देखिए कि कुछ ओछी राजनीति करने वाले सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाने लगे।
उन्हें मलाल था कि मेरे सभी जवान सही सलामत वापस आए, क्या ऐसे लोगों को देश में राजनीति करने का हक है। राजनीति का स्तर बहुत गिर चुका है। मैं मेरठ की धरती पर अनुरोध करने आया हूं कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना है। माताओं बहनों को सुरक्षा व नौजवानों को रोजगार देना है इसलिए उत्तर प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में कुछ लोग बहुत परेशान हैं। टिकट के बदले करोड़ों लिए थे। उनके कमरे नोटों से भरे थे। नोटबंदी से वे बौखला गए। कांग्रेस जवाब दे कि उनके मंत्री के घर डेढ़ सौ करोड़ पकडे गए। आखिर यह रुपये कहां से आए। लूटा गया रुपया निकलना चाहिए। ये बेईमानी का पैसा गरीबों के काम आना चाहिए। ये पैसे वाले मेरे दुश्मन बन जाएंगे यह मुझे उसी दिन पता था जब नोटबंदी की घोषणा की थी। मोदी ने कहा कि भ्रष्चाचार के खिलाफ मुझे आपका साथ चाहिए। जब तक मैं हूं चैन से नहीं बैठूंगा और लुटेरों को भी चैन से नहीं बैठने दूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा देश में पहली बार ऐसी सरकार आयी है जो फौजियों के लिए जीना मरना जानती है। अगर फैसले मज़बूत होंगे तो देश की सेना पराक्रम दिखा सकती है। ये हमने सर्जिकल स्ट्राइक में देखा है। उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया है और मेरी दिल्ली सरकार उत्तर प्रदेश का जीवन बदलने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। जब तक आप उत्तर प्रदेश की सरकार को घर नहीं भेजते तब तक मैं दिल्ली से आपके लिए जो भेजता हूँ वह आपके पास नहीं पहुँच सकता । मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का प्रवेश द्वार है।
हमारीड़ाई भूमि कब्जा करने वालों व मां-बेटियों की इज्जत से समझौता करने वालों के खिलाफ है। भ्रष्टाचार के कारण उत्तर प्रदेश के युबाओं को प्रदेश छोड़कर जाना पड़ रहा है। कहा आप ही बताइए मोदी ने आजतक कोई भ्रष्टाचार किया है। मुझे अभी भी प्रदेश का कर्ज चुकाना शेष है। मुझे प्रदेश के लिए और कुछ करना बाकी है। मैं उत्तर प्रदेश को लाभ पहुचाना चाहता हूं लेकिन यहां की सरकारें रुकावट डाल रही हैं। इसलिए इनको हटाना बहुत जरूरी है। मेरठ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का द्वार है। उत्तर प्रदेश के आन-बान और शान की ताकत मेरठ में है लेकिन हालात यह हैं कि यहां यह गारंटी नहीं कि कोई आदमी शाम को सही सलातम वापस लौटेगा। यहां व्यापारियों की सरेआम हत्या की जा रही है। प्रदेश में गुंडों का राज है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुझे आपका साथ चाहिए
मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुझे आपका साथ चाहिए। जब तक मैं हूं चैन से नहीं बैठूंगा और लुटेरों को भी चैन से नहीं बैठने दूंगा। बजट पर किसानों का पूरा ध्यान रखा। जनता को लूटने वालों को जवाब देना ही पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को पेरशान करने का हक अधिकारियों को नहीं है। मुझे बड़े बेईमानों से लड़ना है। मुझे मोहल्ले की कुश्ती नहीं बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों से लड़ना है। उत्तर प्रदेश को बचाने व बनाने के लिए आशीर्वाद दीजिए। भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाइए।
भारत माता की जय के साथ मोदी का भाषण खत्म।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पौने दो बजे हेलीकाप्टर से रैली स्थल पर पहुंचे। मोदी ने मंच पर मौजूद नेताओं व प्रत्याशियों का परिचय देना शुरू किया। मोदी का संबोधन शुरू। कहा, मुझे आज एक बार फिर इस धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल मेरठ से बजा था। आज मुझे भी चुनाव का बिगुल बजाने का सौभाग्य इसी धरती से मिला है।
Tags:
uttar pradesh

