कवरेज इण्डिया के लिए विकाश मिश्र की रिपोर्ट।
इलाहाबाद: नवाबगंज ब्यूरो : बहुजन समाज पार्टी यूं तो दलितों की यानी निचले तबके की पार्टी कही जाती है। लेकिन इसके प्रत्याशी धन रखने के मामले में बड़े से बड़े तबके के भी होश उड़ा देंगे।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलाहाबाद की सभी 12 विधानसभा सीटो से मायावती के धुरंधरों ने नामांकन कर दिया है। मायावती ने इस बार लखपति और करोड़पति प्रत्याशियों को ही हाथी की सवारी के लिये टिकट दिया है।कवरेज इण्डिया ने बसपा के प्रत्याशी द्वारा घोषित की गई हैसियत की पड़ताल की तो चौकाने वाला तथ्य सामने आया । हर प्रत्याशी की हैसियत लाखों और करोड़ो में है। इलाहाबाद की फूलपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी मशरूर शेख सबसे धनी प्रत्याशी हैं । उनके पास 29 करोड़ 43 लाख 52 हजार 103 रूपये है। जिसकी शपथ पत्र में उन्होने घोषणा की है। दूसरे नंबर पर फाफामऊ विधान सभा प्रत्याशी मनोज पाण्डेय हैं। इनके शपथ पत्र में 7 करोड़ 73 लाख 8 हजार 251 होने की घोषणा हुई है।
अगर सबसे कम धनी प्रत्याशी की बात करे तो हंडिया विधान सभा से टिकट पाने वाले हाकिम लाल हैं। जिनके पास कुल 57 लाख 98 हजार 256 रुपये की संपत्ति है।
ये हैं बसपा के धन कुबेर
1- मशरूर शेख
फूलपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 14 करोड़ 53 लाख 94 हजार 758 रुपये।
अचल संपत्ति - 14 करोड़ 89 लाख 57 हजार 345 रुपए ।
कुल संपत्ति - 29 करोड़ 43 लाख 52 हजार 103 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 3 करोड़ 96 हजार 224 रुपये।
2 - मनोज पाण्डेय
फाफामऊ विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 1 करोड़ 86 लाख 83 हजार 573 रुपये।
अचल संपत्ति - 5 करोड़ 86 लाख 24 हजार 678 रूपये।
कुल संपत्ति - 7 करोड़ 73 लाख 8 हजार 251 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 6 करोड़ 2 लाख 79 हजार 254 रुपये।
3 - दीपक पटेल
करछना विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 1 करोड़ 3 लाख 46 हजार 472 रुपये।
अचल संपत्ति - 1 करोड़ 88 लाख 52 हजार
कुल संपत्ति - 2 करोड़ 91 लाख 98 हजार 472 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 56 लाख 41 हजार 208 रुपये।
4 - राजबली जैसल
कोरांव से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 41 लाख 3 हजार 244 रुपये।
अचल संपत्ति - 41 लाख
कुल संपत्ति - 82 लाख 3 हजार 244 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 61 लाख 87 हजार 921 रुपये।
5 - अशोक कुमार गौतम
बारा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 33 लाख 58 हजार 641 रुपये।
अचल संपत्ति - 1 करोड़ 8 लाख 48 हजार
कुल संपत्ति - 1 करोड़ 42 लाख 6 हजार 641 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 22 लाख 49 हजार 91 रुपये।
6 - गीता देवी
सोरांव विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 18 लाख 75 हजार 499 रुपये।
अचल संपत्ति - 79 लाख 50 हजार
कुल संपत्ति - 98 लाख 25 हजार 499 रुपये।
पति की संपत्ति - 52 लाख 50 हजार 283 रुपये।
7 - एसके मिश्र
मेजा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 60 लाख 89 हजार 858 रुपये।
अचल संपत्ति - 30 करोड़ 88 लाख 52 हजार
कुल संपत्ति - 98 लाख 98 हजार 581 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 4 करोड़ 82 लाख 7 हजार 256 रुपये।
8 - हाजी मुज्तबा सिद्दीकी
प्रतापपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 1 करोड़ 12 लाख 73 हजार 473 रुपये।
अचल संपत्ति - 50 लाख
कुल संपत्ति - 1 करोड़ 62 लाख 73 हजार 473 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 77 लाख 79 हजार 168 रुपये।
9 - माशूक खान
शहर दक्षिणी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 67 लाख 13 हजार 219 रुपये।
अचल संपत्ति - 1 करोड़ 60 लाख
कुल संपत्ति - 2 करोड़ 27 लाख 13 हजार 219 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 2 करोड़ 27 लाख 13 हजार 219 रुपये।
10 - पूजा पाल
शहर पश्चिमी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 32 लाख 39 हजार 62 रुपये।
अचल संपत्ति - 73 लाख
कुल संपत्ति - 1 करोड़ 5 लाख 39 हजार 62 रुपये।
11 - अमित श्रीवास्तव
शहर उत्तरी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 30 लाख 58 हजार 185 रुपये।
अचल संपत्ति - 2 करोड़ 97 हजार
कुल संपत्ति - 3 करोड़ 27 लाख 58 हजार 185 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 2 करोड़ 19 लाख 88 हजार 315 रुपये।
12 - हाकिम लाल
हंडिया विधानसभा से बसपा प्रत्याशी
चल संपत्ति - 57 लाख 98 हजार 256 रुपये।
अचल संपत्ति - शून्य
कुल संपत्ति - 57 लाख 98 हजार 256 रुपये।
पत्नी की संपत्ति - 11 लाख 19 हजार 116 रुपये।
Tags:
allahabad










