इलाहाबाद: डॉ. बंसल हत्याकाण्ड में केशव प्रसाद मौर्या का नाम उछला, माहौल गर्म



इलाहाबाद। डॉ. बंसल की हत्या का राज गहराता जा रहा है। पुलिस का तीर निशाने पर क्यों नहीं बैठ रहा है। यह लोगों के समझ से परे है। उधर इस सनसनीखेज हत्याकाण्ड को लेकर शहर उबल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का हाथ होने की खबर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मगर सच्चाई क्या है इसका पर्दाफाश तो पुलिस को ही आखिर करना है। प्रदेश में चुनावी माहौल की वजह भी हो सकती है, केशव प्रसाद मौर्या का नाम उछालने के पीछे।
आपको बता दें कि इलाहाबाद पुलिस तीर मारने में माहिर मानी जाती है, मगर डॉ. बंसल की हत्या में कौन है और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्यों यह हत्या हुई, पुलिस अभी तक खोज नहीं पायी। जबकि वर्तमान समय में एसपी सिटी से लेकर एसएसपी, डीआईजी और आईजी डॉ. केएस प्रताप कुमार जैसे इमानदार पुलिस महकमें के आफीसर है। बावजूद इसके पुलिस कौन सी कड़ी का इन्तजार कर रही है यह लोगों के समझ से परे होता जा रहा है। डॉ. वन्दना बंसल भी हैरान है कि पुलिस आखिरकार किसको बचा रही है। शहर में इस जघन्य हत्याकाण्ड को लेकर डाक्टरों के अलावा शहर का आम आदमी सच्चाई को जरूर जानना चाह रहा है। शहर में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। कुछ लोग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का नाम उछाल रहे हैं। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस या भगवान जाने, मगर डा बंसल की हत्या हुई और वह आज नहीं हैं। केशव प्रसाद मौर्या के नाम के पीछे चुनाव भी हो सकता है। गर पुलिस डॉ. बंसल के हत्यारे को खोज पाती तो शायद तमाम तरह की सिरफिरे जैसे वाली बात का शायद जन्म ही नहीं होता। वैसे इस जघन्य हत्याकाण्ड को लेकर शहर का माहौल काफी गर्म है, लोगों में आक्रोश है। कहीं शहरियों का यह आक्रोश प्रशासन के लिये एटम बम ना बन जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post