इन पांच चीजों से रहें दूर वरना पूरी जिंदगी पछताना पड़ेगा



जीवन में सफलता हर कोई पाना चाहता है। ऐसा कोई नहीं होगा कि जो अपनी जिंदगी में की गई तरक्की को बर्बाद होते देखना चाहता हो। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए व्यक्ति ताउम्र संघर्ष करता है।
लेकिन अफसोस तब होता है, जब ये सब करने के बाद भी हमें सफलता प्राप्त नहीं होती। और एक झटके में बगैर किसी गलती के आपका सबकुछ छिन जाता है।

लेकिन हम इंसान अपनी जिंदगी में कुछ गलतियां ऐसी भी करते हैं, जिसके बाद हमें खुद पछताना पड़ता है। दरअसल जीवन में कुछ ऐसे कार्य होते हैं जो हमारे भविष्य के लिए घातक साबित होते हैं। जिसके कारण हम समस्याओं से घिर जाते हैं लेकिन वे समस्याएं, वो परेशानियां हमारे सामने क्यों हैं, इस सवाल का जवाब हम नहीं ढूंढ़ पाते।
आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनको आपको अपने जीवन में कभी नहीं करना चाहिए औऱ जिसका पता आप सब को होना चाहिए।


1) अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं और जाने से पहले ही कोई कुत्ता आपको छू लेता है। तो यह बहुत बुरा संकेत माना जाता है। आपको बता दे कि यह आपके जीवन में आने वाली गरीबी का सूचक है।

2) अगर आप गलती से भी किसी के मृत शव का स्पर्श कर लेते हैं तो अपने ऊपर गंगा का पवित्र जल अवश्य छिड़कें। अगर ऐसा ना किया गया तो कभी ना खत्म होने वाला दुर्भाग्य आपके पीछे पड़ जाएगा।
3) जब भी श्मशान जाएं तो वहां से आने के बाद स्नान करना आवश्यक होता है, यदि आप किसी के दाह संस्कार में शामिल भी हो रहे हैं। तो मृत शव के शरीर पर रखी लकड़ियों को हाथ न लगाएं। ऐसा करने से वहां मौजूद नकारात्मक शक्तियां आपके प्रति आकर्षित होती हैं और फिर सारी उम्र आपके साथ रहती हैं।


4) दाह-संस्कार से निकलने वाले धुएं से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा दाह संस्कार वाली लकड़ियों को छूना भी अच्छा नहीं समझा जाता। अगर यह आपसे स्पर्श करता है तो यह अच्छा संयोग नहीं है। यह दुर्भाग्य लाता है।
5) जब आप किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं तो वहां किसी अपवित्र या अशुभ चीज को छूना, जैसे मृत व्यक्ति की हड्डी या उससे जुड़ी कोई भी वस्तु आपको नकारात्मक ऊर्जा का शिकार बनाती है और आप दुर्भाग्य के साए में चले जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post