
विकाश मिश्र
इलाहाबाद। नवाबगंज।क्षेत्र के धान क्रय केन्द्र पर सन्नटा पसरा हुआ है।केन्द्र प्रभारियों का दावा है कि किसान धान ही लेकर नही आ रहे हैं।शासन प्रशासन ने धान का समर्थन मूल्य निर्धारण कर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धान क्रय केन्द्रों की स्थापना तो कर दी है,लेकिन क्रय केन्द्रों पर 67फीसदी चावल पड़ने वाले धान की खरीद को छोड़कर अन्य धान की खरीद कर्मचारी नहीं कर रहे हैं।जिससे किसान अपना धान घर पर डंप कर रहे है।ऐसे में जो भी दाम मिल रहा है धान बेच रहे हैं क्योंकि नकदी तो मिल जा रही है।पर नोटबंदी की वजह से बैंक में रूपया होने के बावजूद खेती-बाड़ी के लिए पैसा नहीं मिल रहा है।तो वही शासन द्वारा निर्धारित धान का मूल्य 1470 हैं लेकिन यह किसानों को नही मिल पा रहा हैं,बिचौलिए धान की खरीद 1000हजार रूपये में खरीद रहे हैं,जिसके बदले चेक दे रहे है।
Tags:
allahabad