भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Image result for srijan hospital allahabad

इलाहाबाद  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद केशव मौर्य के पिता की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार न होने पर उन्हें स्पेशल एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पिता श्यामलाल का स्वास्थ्य बिगड़ने पर सुबह उन्हें इलाहाबाद के सृजन अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने जरूरी उपचार शुरू किया। दोपहर बाद तक हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी गई है। अस्पताल से लेकर उनके आवास तक शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post