माया पर BJP का काउंटर, चंदे का हिसाब दे बसपा


लखनऊ: 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि अब नोटबन्दी का असली कारण उजागर हुआ है। अब काली कमाई वाले लोगों के चेहरे उजागर हो रहे है। बहुजन समाज पार्टी के खातों में नोटबंदी के तुरन्त बाद 10 नवम्बर के बाद जमा हुई बड़ी धनराशि एक बडा सवाल है। बहन मायावती खातों में आये 104 करोड़ का हिसाब दें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज उत्तर प्रदेश की गरीब जनता बसपा सुप्रीमो बहन मायावती से बसपा के खातों में आई अरबों से अधिक धन राशि पर सवाल खडा कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की गरीब जनता और अनुसूचित वर्ग के भाई बहन अब बसपा सुप्रीमो मायावती से पार्टी एकाउन्ट में नोटबंदी के बाद आये 1 अरब से भी अधिक की धनराशि पर प्रश्न कर रही है। जनता जर्नादन जिसे बाबा साहब भीमराव अम्बडेकर के स्वप्नें को दिखा कर उनके वोटों का व्यापार कर यह अरबों की राशि एकत्रित किया। उसका हिसाब उत्तर प्रदेश की गरीब जनता पूछ रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा अब लोगों को नोट बन्दी के बाद मायावती जी को अर्नगल बयानबाजी का सच उजागर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी परेशानी का असली कारण वोटों के व्यापार से एकत्रित कालाधन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post