महाराष्ट्र-गुजरात के बाद चंडीगढ़ स्थानीय चुनावों में भी BJP जीती

महाराष्ट्र-गुजरात के बाद चंडीगढ़ स्थानीय चुनावों में भी BJP जीती

नई दिल्ली,   नोटबंदी के महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनावों और चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में बीजेपी को ज्यादा सीटें मिली है। मंगलवार को आए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 26 में से 19 वार्डों पर जीत दर्ज की है, जबकि 2 में वह आगे चल रही है। दूसरी ओर सोमवार को महाराष्ट्र निकाय चुनावों के तीसरे चरण के नतीजे घोषित हुए। तीनों चरणों की समाप्ति पर बीजेपी ने कुल मिलाकर अब तक सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। हालांकि, तीसरे चरण में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: तीसरे चरण में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ा
महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस ने नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को 122 सीटें जीतीं और आठ नगरपालिका अध्यक्ष पद हासिल किए। वहीं सत्ताधारी बीजेपी 116 सीटों पर विजयी रही। तीसरे चरण के चुनाव के तहत औरंगाबाद, नांदेड़, भंडारा और गढ़चिरौली जिलों के 19 नगरपालिका परिषदों और दो नगर पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ था।
हालांकि तीनों चरणों को मिलाकर बीजेपी अभी भी आगे है। तीसरे चरण की 116 सीटों के साथ तीन चरणों में उसके पाषर्दों की संख्या बढ़कर 1061 हो गई। बीजेपी ने तीसरे चरण में आठ नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव भी जीते जिसके साथ उसके पाषर्द अध्यक्षों की संख्या बढ़कर 64 हो गई। बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना 598 सीटों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं कांग्रेस 894 सीटों के साथ दूसरे और एनसीपी 786 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है

गुजरात में भी बीजेपी को मिली थी बंपर जीत
27 नवंबर को गुजरात में भी स्थानीय निकायों के उपचुनाव हुए थे। यहां बीजेपी ने 126 में से 109 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटें मिलीं। पहले यहां बीजेपी के पास 64 सीटें थीं और कांग्रेस के पास 52 सीटें थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post