भारत ने तोड़ा अपना ही 7 साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट में रचा इतिहास



नई दिल्ली,   भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में एक और इतिहास रचा है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। भारत ने मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए सात साल पुराने 726 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे दिन जब भारतीय टीम ने 759/7 (पारी घोषित) की, तो टेस्ट क्रिकेट में ये उसका सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इससे पहले साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 726/9 (पारी घोषित) का स्कोर सर्वाधिक था। यह चौथी बार है जब भारत ने टेस्ट पारी में 700 से अधिक स्कोर बनाया है। साल 2010 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए पूरी भारतीय टीम 707 रनों में आउट हो गई थी। साल 2004 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 705/7(पारी घोषित) का स्कोर बनाया था।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक पारी में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का जो इतिहास रचा उसके हीरो रहे हैं युवा बल्लेबाज केके नायर, जिन्होंने बिना आउट हुए 303 रन बनाए। उनके अलावा भारतीय ओपनर केएल राहुल ने 199 रन बनाए। पार्थिव पटेल ने 71, पुजारा ने 16, विराट कोहली ने 15, मुरली विजय ने 29, अश्विन ने 67 और जडेजा 51 रन बनाकर आउट हुए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post