नई दिल्ली, अमेरिका में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप में कांटे की टक्कर चल रही है। यूएस नेटवर्क के अनुमान के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप से पीछे चल रहीं हिलेरी ने मतों के अंतर को कम किया है। कुल 270 इलेक्टोरल वोट्स की गिनती में ट्रंप ने हिलेरी पर 216-197 से लीड हासिल की है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी ने मैसाच्युसेट्स, मैरीलैंड, डेलेवेयर, डिस्ट्रिक्ट आफ कोलंबिया में जीत चुकी हैं। वहीं ट्रंप साउथ कैरोलिना में जीत दर्ज कर चुके हैं और फ्लोरिडा के क्लीफहंगेर में हिलेरी पर बढ़त बनाए हुए हैं।
अमेरिका में अभी तक 29 राज्यों के नतीजों में से हिलेरी ने 12 राज्यों में और ट्रंप ने 17 राज्यों में जीत हासिल कर ली है।
राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता है।
ट्रंप इन राज्यों में जीते
ट्रंप ने उत्तर डकोटा, दक्षिण डकोटा, नेब्रास्का, कंसास, ओकलाहोमा, टेक्सास, व्योमिंग, इंडियाना, केंटकी, फ्लोरिडा, टेनेसी, मिसिसिपी, अरकंसास, लुइसियाना, वेस्ट वजीर्निया, अलबामा एवं दक्षिण कैरोलिना में जीत प्राप्त की।
हिलेरी इन राज्यों में विजयी
हिलेरी इलिनोइस, न्यूयार्क, न्यू जर्सी, मैरीलैंड, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, वरमोंट, मैसाचुसेटस, वरमोंट, मैसाचुसेटस, कनेक्टिकट, डेलावेयर एवं रहोड आइलैंड में विजेता बनीं।
न्यूहैंपशायर में पहला वोट पड़ा
न्यूहैंपशायर प्रांत के एक छोटे से गांव डिक्सविले नॉच में सात वोटों के साथ अमेरिका में मंगलवार रात 12 बजे मतदान की शुरुआत हुई। क्ले स्मिथ ने यहां पहला वोट डाला। इसमें हिलेरी को 4 और ट्रंप को दो वोट मिले, एक वोट अन्य को गया।

270 का जादुई आंकड़ा छूने वाला विजेता होगा
राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी राज्यों की जनता 538 (इलेक्टोरल कॉलेज) निर्वाचकों को चुनेगी। किसी भी प्रत्याशी को राष्ट्रपति बनने के लिए कम से कम 270 निर्वाचकों का वोट हासिल करना होगा। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि सबसे ज्यादा वोट पाने वाला ही राष्ट्रपति बने। ज्यादा निर्वाचकों की संख्या वाले राज्यों में जीतने वाला भी विजेता हो सकता है।

Tags:
world