
नई दिल्ली, फिल्म के स्टंट के दौरान दो कन्नड़ कलाकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बंगलुरु के पास एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग हो रही थी। इसी दौरान एक स्टंट सीन की शूटिंग के समय दो स्टार जो फिल्म में वीलेन की भूमिका निभा रहे थे उनकी जान चली गई।
दरअसल, फिल्म के जिस सीन की शूटिंग के समय यह घटना घटी उसके लिए फिल्म के हीरो दिग्विजय और दो वीलेन को हैलिकॉप्टर से छलांग लगानी थी। 50 फीट की ऊंचाई से पहले दोनों वीलेन ने एक झील में छलांग लगाई और उसके पीछे हीरो भी झील में कूद पड़ा। इसके बाद तीनों डूबने लगें। हांलाकि हीरो की जान तो बचा ली गई मगर बाकि दोनों कलाकारों को नहीं बचाया जा सका।
दोनों विलेनों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। दो घंटों तक उनकी कोई खबर ना मिलने पर प्रशासन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब दोनों के शवों की तलाश जारी है।