
दान देने से व्यक्ति को जिंदगी से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। कहा जाता है कि दान इस प्रकार करना चाहिए कि किसी को पता भी न चलें। इस प्रकार किया गया दान सबसे अच्छा माना जाता है। दान देते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि दान अपनी इच्छा के अनुसार देना चाहिए, किसी के कहने पर दान देना अच्छा नहीं रहता। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही चीजों के बारे में जिनका दान देने से कई इच्छाओं की पूर्ति होती है।

स्वास्थ्य और आयु की समस्या के लिए: अगर स्वास्थ्य की समस्या हो तो अन्न जैसे गेंहू, चावल का दान करना उत्तम रहता है। इसके साथ ही पानी का दान करना भी शुभ रहता है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दान ऐसे व्यक्ति को करें जो वास्तव में जरूरतमंद हो।
जल्दी विवाह के लिए: जिन कुंवारी कन्याओं की शादी नहीं हो रही है उन्हें जल्दी शादी के लिए सुहाग का सामान दान करना चाहिए। इससे विवाह शीघ्र हो जाता है।
मुकदमे में जीत के लिए: अगर कोर्ट में कोई केस है तो मुकदमे में जीत के लिए किसी बी तरह की मीठी चीज जैसे मिठाई आदि का दान करना अच्छा रहता है।
संतान प्राप्ति के लिए : जिन दंपति के संतान नहीं है उन्हें संतान प्राप्ति के लिए वृक्ष लगाना चाहिए और नियमित उसमें जल डालना चाहिए। ऐसे लोगों को जल का दान भी करना चाहिए।
दुर्घटना से बचने के लिए: अगर दुर्घटना का भय सताता है तो इससे बचने के लिए काले तिल का दान करना उत्तम होता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।
Tags:
dharm karm