एक अध्ययन में बताया गया है कि जिन महिलाओं का मासिक धर्म 40 साल की उम्र से पहले बंद हो जाता है, उन्हें फ्रेक्चर होने का खतरा अधिक होता है। यह खतरा कैल्शियम और विटामिन डी की गोलियां खाने के बाद भी बना रहता है।
करीब 22 हजार महिलाओं पर अध्ययन के बाद कहा गया कि 40 साल से पहले मासिक धर्म (मीनोपॉज) खत्म होने के कारण हड्डियों के टूटने की आशंका ज्यादा रहती है। इसकी अपेक्षा जिन महिलाओं में 40 से 49 साल या 50 साल के बाद मासिक धर्म खत्म होता है, उन्हें इसका खतरा कम होता है।
कहा गया कि अब तक इसका इलाज कैल्शियम, विटामिन डी या हार्मोन के जरिये किया जाता है। लेकिन ऐसे मामलों में इन चिकित्सा पद्धतियों का इस्तेमाल भी कारगर नहीं होगा। अध्ययन में कहा गया कि महिलाओं को ऐसी स्थिति से बचने के लिए शुरू से ही प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी लेना चाहिए।
क्या है मेनोपॉज
एक साल तक पीरियड्स के न होने को मेनोपॉज कहा जाता है। मेनोपॉज वह अवस्था है जब किसी स्त्री के अंडकोष की गतिविधियां समाप्त हो जाती हैं।
क्या है मेनोपॉज
एक साल तक पीरियड्स के न होने को मेनोपॉज कहा जाता है। मेनोपॉज वह अवस्था है जब किसी स्त्री के अंडकोष की गतिविधियां समाप्त हो जाती हैं।
Tags:
health