बॉलीवुड दबंग सलमान खान की शादी की जिक्र हमेशा सुर्खियों में रहता है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सलमान ने कहा है कि वो इसी साल अपने माता पिता की शादी की सालगिरह पर 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं और अब नवंबर शुरू हो चुका है। सलमान शादी करेंगे या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी। हम आपको बता रहे हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो सलमान से शादी करना चाहती थीं लेकिन सलमान ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। 
1. संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी और सलमान खान का अफेयर काफी चर्चा में रहा। दोनो की शादी करने की खबरे थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। संगीता सलमान की जिंदगी में उस वक्त आईं थी जब वह शाहीन जाफरी को डेट कर रहे थे। जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' के मुताबिक, सलमान को अपने परिवार से संगीता से शादी की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया कि उनकी शादी टूट गई। खबर है कि संगीता बिजलानी परदे पर सलमान के साथ वापसी कर रही हैं। सलमान एक तेलुगू फिल्म 'क्षणाम (kshanam) के रीमेक में एक्टिंग करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान एक अहम किरदार संगीता बिजलानी से करवाएं।

2. शाहीन जाफरी
पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं। यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। शाहीन हिंदी सिनेमा के ब्लैक एंड व्हाइट जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं। अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म एक्टर सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की। हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं जेनिव (आडवाणी) और शाहीन जाफरी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान की सोमी अली से बढ़ती नजदीकियों से संगीता ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता की वजह से सलमान और शाहीन का रिश्ता टूट गया था।

3. सोमी अली
सोमी अली एक जमाने में सलमान खान की गर्लेफ्रेंड रही हैं। पाकिस्तानी गर्ल सोमी ने सलमान को आठ सालों तक डेट किया और इस दौरान वे उनके बेहद करीब मानी जाती रहीं। सलमान और सोमी का साल 2000 में ब्रेकअप हुआ। सोमी अब हजारों पीड़ित महिलाओं की मसीहा हैं। उनके स्वयंसेवी संगठन 'नो मोर टियर्स' ने मार्च 2015 में आठ साल पूरे किए थे।

4. ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा। 1999 की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद उनका रिश्ता करीब दो साल तक चला। इनके ब्रेकअप की वजह बताई जाती है कि सलमान ऐश के अतीत की वजह से उनपर विश्वास नहीं करते थे, जो दोनों के दूर होने की वजह बनी।

5. कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ और सलमान खान के बीच दूरियां आए लंबा समय बीत चुका है। सलमान के बाद कैटरीना का कथित तौर पर रणबीर से भी ब्रेकअप हो गया है। कैटरीना के बॉलीवुड करीयर को बनाने का श्रय सलमान को ही दिया जाता है।

6. जरीन खान
सलमान ने अपने दम पर बॉलीवुड को कई स्टार्स दिए हैं, जिनमें जरीन खान का नाम भी शामिल हैं। जरीन खान और सलमान के अफेयर की चर्चा फिल्म 'वीर' के साथ शुरू हुई थी। जरीन ने अपने 28वें जन्मदिन पर कहा था कि वो सलमान से पूछकर जरीन अपने करियर में आगे बढ़ती हैं, उन्हें अपना मेंटर मानती हैं।

7. डेजी शाह
सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' से डेब्यू करने वाली डेजी शाह एक बैकग्राउडंर डांसर थीं। डेजी की मेहनत और लगन को देखते हुए सलमान ने उन्हें 'बॉडीगार्ड' में करीना कपूर की दोस्त को रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्हें पसंद नहीं आया। जिसके बाद सलमान ने उन्हें 'जय हो' का ऑफर दिया। 'जय हो' के बाद सलमान और डेजी के अफेयर की खूब चर्चा थी। डेजी ने एक मैगजीन कवर का लॉन्चिंग के दौरान कहा था कि वो एक इंसान के तौर पर पहले से ही सलमान से प्यार करती हैं।, उन्हें सलमान का व्यक्तित्व पसंद है।

लूलिया वंतूर
फिलहाल सलमान खान और रोमानियन एक्ट्रेस और मॉडल लूलिया वंतूर के साथ होने की खबरें चर्चा में हैं। पिछले दिनों खबरें थीं कि, सलमान ने एक प्राइवेट पार्टी दी थी जिसमें हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने भी शिरकत की थी। इसमें सलमान ने खुद कहा है कि वह लूलिया से शादी करना चाहते हैं और उस वक्त लूलिया सलमान के साथ मौजूद थीं। कहा जा रहा है कि सलमान अपने माता पिता के काफी करीब हैं इसलिए वो उनकी (सलीम और सलमा खान) शादी की 52वीं सालगिरह पर शादी करना चाहते हैं।
लूलिया से पूछा 'क्या वो सलमान से प्यार करती हैं', दिया ये जवाब
लूलिया से भी एक इंरव्यू में पूछा गया था क्या वो सलमान से प्यार करती हैं? इस पर लूलिया ने कहा था, 'नहीं, हम लोग सिर्फ दोस्त हैं। दोस्त का मतलब सिर्फ दोस्त, प्यार नहीं। सब कुछ अच्छे समय में होता है, न पहले और न बाद में। बाकी सारी अटकलें होती हैं'।
लूलिया, सलमान और उनके परिवार के साथ अकसर देखी जाती हैं। जिससे उनकी डेटिंग की खबरें तेजी से फैल रही थीं। हाल ही में सलमान ने लूलिया के साथ तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से लद्दाख में मुलाकात की। गौरतलब है कि सलमान लद्दाख में अपनी आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग कर रहे हैं।
रोमानियन अखबार ने लूलिया को कहा MRS. KHAN
रोमानियन टेब्लॉयड ने सभी को यह कहकर सरप्राइज कर दिया है कि लूलिया मिसेज खान हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार रोमानिया के टेब्लॉयड में कहा गया है कि रोमानिया में लूलिया को 'डोएमना खान' कहकर बुलाया जाता है। डोएमना खान' को इंग्लिश में ट्रांसलेट किया जाए तो इसका मतलब निकलता है 'रॉयल मिसेज खान'। सलमान ने अभी तक ऑफिशियली अपनी शादी का कोई ऐलान नहीं किया है।
Tags:
bollywood