कुछ लोगों को सुबह-सुबह ऐसा लगता है कि उन्हें भूख नहीं लग रही, जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके पास सुबह-सुबह खाना खाने का टाइम नहीं होता। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट को स्किप करना सेहद के लिए नुकसान दायक है। यहां जानें सुबह उठकर बेकफास्ट करने के 5 फायदे
1. रोज सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है। आप दिन भर में जो भी खाते हैं ब्रेकफास्ट की मदद से उसमें संतुलन होता है। शाम के समय कैलोरी लेना सही नहीं होता इसकी वजह से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
2. शाम के समय खाने में बदलाव करके आप सुबह की भूख को सुधार सकते हैं। अगर रात में डिनर में आप काफी मात्रा में कैलोरी ले लेते हैं तो अगले दिन सुबह-सुबह आपको भूख नहीं लगती। इसलिए शाम को हल्का खाना लेना जरूरी है।
3. सुबह के समय कोशिश करें कि एक बड़ा गिलास गर्म पानी या फिर ग्रीन टी लें। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक रहेगा और आप इसके कुछ मिनटों पर ब्रेकफास्ट कर सकेंगे। अगर आप सुबह 7 बजे या 8 बजे उठते हैं तो 10 बजे तक ब्रेकफास्ट जरूर कर लें।
4. अगर आपको ब्रेकफास्ट में कुछ मीठा खाना है तो एक कटोरी में योगर्ट जिसमें कुछ मेवे, फल मिक्स हों, लेना चाहिए।
5. आप किसी भी उम्र के क्यों न हों ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए। सुबह-सुबह अगर आप ब्रेकफास्ट करते हैं तो इससे काम में एकाग्रता, याददाश्त और लर्निंग जैसी चीजों को इंप्रूव करता है।
Tags:
madhya pradesh
