मुंबई के कल्याण में संपन्न हुआ सरयूपारीण ब्राह्मण मंच फाउंडेशन का 18 वां सम्मेलन



खबर प्रभात। मुंबई

मुंबई। सरयुपारिण ब्राह्मण मंच फाऊंडेशन द्वारा आज केसी गांधी स्कूल ऑडिटोरियम, जोकर टॉकीज के पास कल्याण पश्चिम में सरयुपारिण वर वधू सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सतीश पांडेय ( डीन् सोमैया) ने किया वही कार्यक्रम का उद्घाटन श्री चंद्रकांत त्रिपाठी, पूर्व मंत्री महाराष्ट्र के कर कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, ब्रज मोहन पांडेय (संपादक नवभारत), लेखक, पत्रकार विश्वनाथ सचदेव, डा राधेश्याम तिवारी, डा हृदय नारायण मिश्रा, आनंद दूबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता उद्धव शिवसेना), पंकज मिश्रा, राम चंद्र पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि सरयूपारीण वर वधु मंच पूरे देश भर में ब्राह्मणों की कन्याओं का विवाह करता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post