रंग लाई जंघई के युवाओं की मुहिम, RPF ने एक दलाल का किया चालान

 

कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क इलाहाबाद।
जंघई। इलाहाबाद, विगत कई वर्षों से जंघई जं रेलवे स्टेशन पर चल रही टिकट दलाली के विरूद्ध स्थानीय युवाओं ने जो बिगुल फूंका था वो अब सफलता की ओर बढ़ रहा है। जिसमें पहली सफलता आज मिली है, जी हां, आरपीएफ जंघई ने आज एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायत पर रेलवे प्रशासन अब हरकत में आ चुका है, आरपीएफ प्रभारी जंघई रोहतास कुमार ने कवरेज इण्डिया सेे बताया कि ये टिकट दलालों के खिलाफ शनिवार से ही अभियान चला दिया गया है जिसमें चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही और दलालों पर कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि टिकट दलाली को रोकने व दलाल मुक्त जंघई के इस अभियान में प्रमुख रूप से मंगला तिवारी, रोहित तिवारी (सोनू), विजय मिश्रा,  विवेक तिवारी, आशीष शुक्ला, अरविंद शुक्ला, संजय दुबे, लवकुश तिवारी, भीम पांडेय, नीरज शुक्ला किशन शुक्ला आशीष मिश्रा, अंकित मिश्रा, अनुज मिश्रा, अभिनव तिवारी, सचिन तिवारी, दीपक मिश्रा, संजय तिवारी, संतोष तिवारी, अनुज तिवारी, मनीष दुबे, सर्वजीत तिवारी, शिव यादव, समीर प्रजापति, गोलू तिवारी, नीरज तिवारी, राहुल पांडेय, रोहित पांडेय, अभिषेक पांडेय, सोनू पांडेय, रोहित सिंह, विशाल तिवारी, धीरज तिवारी, राकेश तिवारी भौकाल गुरु, राजेश तिवारी, चिंतामणि तिवारी, शुलभ तिवारी, छोटू तिवारी,  राजेश उपाध्याय, रवि तिवारी आदि की प्रमुख भूमिका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post