गाँव का नाम भगत सिंह नगर रखकर शहादत दिवस मनाया


रमेश शंकर झा, कवरेज इण्डिया बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के बिथान प्रखंड के पुसहो बेला चौड़ी में सरकारी जमीन पर बसे सैकड़ो भूमिहिन आज शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर अपने टोला का नाम शहीदे आजम भगत सिंह नगर रखा।इसका बोर्ड भी लगाया।तत्पश्चात शहीदे आजम के याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।दो मिनट का मौन धारण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुशील कुमार ने किया।राजेंद्र प्रसाद यादव, राजकुमार पासवान, शंकर ठाकुर, कार्तिक लाल पासवान, महेश्वर पासवान, फूलमती देवी, लालो देवी आदि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अंदर फासीवादी हमले बढे हैं।सरकार की नीति के खिलाफ बोलने पर देशद्रोही कहा जाता है।गरीबों की गाढी कमाई कारपोरेट घराने लूटकर देश से भाग रहे हैं।गरीबों की योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त है।अधिकारी की मनमानी जारी है।ऐसे में भगत सिंह का रास्ता ही विकल्प के रूप में बचा है।भाकपा माले इस रास्ते पर चल रही है।बडा संगठन ही आज तमाम समस्याओं पर लड सकता है।माले सदैव इसके लिए प्रयासरत है। प्रखंड सचिव भाकपा माले बिथान।

Post a Comment

Previous Post Next Post