कवरेज इण्डिया धर्म कर्म डेस्क। भगवान शिव को भोलेभंडारी कहा जाता है। वे अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते रहते हैं। ऐसे में अगर सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूरे मन से प्रयत्न किया जाए तो शिवजी आसानी से प्रसन्न हो जाते है और अपनी कृपा सदा अपने भक्त पर बनाए रखते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप सोमवार के दिन कौनसे उपाय करके भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं...
सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने के बाद दो मुखी रूद्राक्ष चांदी में धारण करने से व्यक्ति को चल-अचल संपत्ति की प्राप्ति होती है।
सोमवार के दिन सफेद शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने पर धन के भंडार भरते हैं।
14 मुखी रूद्राक्ष को सोमवार के दिन द्विपुष्कर योग में घर में स्थापित करें। जल्दी नई प्रापर्टी का योग बनेगा।
सोमवार के दिन शिवजी को खास तौर पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल चढ़ाएं। ये सभी चीजें भगवान शिव की प्रिय हैं। इन्हें चढ़ाने पर भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
Tags:
dharm karm
