AU की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रिचा सिंह मुंबई में गिरफ्तार

कवरेज इण्डिया न्यूज डेस्क

इलाहाबाद। केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा ऋचा सिंह को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। ऋचा सिंह को इस समय मुंबई के जुहू थाने में रखा गया हैं। ऋचा सिंह महाराष्ट्र में आयोजित आल इंडिया यूथ समिट के कार्यक्रम में शिरकत करने वाली थीं। कार्यक्रम स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया गया हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी ऋचा सिंह का तालुकात समाजवादी पार्टी से हैं। ऋचा समाजवादी पार्टी से इलाहाबाद उत्तरी से चुनाव लड़ चुकी हैं। ऋचा ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सामने ताल ठोका था। लेकिन उन्हें असफलता प्राप्त हुईं। सियासी जंग में ऋचा भले ही असफल रही ही लेकिन जनता के बीच अपनी सौम्य छाप को छोड़ने में सफल रहीं हैं।Source:ANI

Post a Comment

Previous Post Next Post