कटरा में ट्रक ने ई रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, पांच घायल


सुधीर गुप्ता,कवरेज इंडिया शाहजहाँपुर।
कटरा शाहजहाँपुर। रविवार दोपहर बाद कटरा जलालाबाद स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया।
     
हादसा कटरा रोडवेज बस स्टैंड के पास कटरा जलालाबाद स्टेट हाईवे पर हुआ। ई-रिक्शा सवारियां भरकर जलालाबाद की ओर जा रहा था उसी दौरान जलालाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई रिक्शा पर सवार 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से बरेली रेफर कर दिया।घायलों में ई-रिक्शा चालक बेदू गंगवार, विश्वास गुप्ता, अटल गुप्ता, वसीम खान, कल्याण गंगवार हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post