गोलमाल अगेन ने पहले दिन में तोड़ डाले कमाई के कई रिकॉर्ड, आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार हुई पीछे

कवरेज इण्डिया बालीवुड।आज बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की गोलमाल अगेन रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लगी है और अधिकतर सिनेमाघर हाउसफुल हो चुके है।

अजय देवगन की गोलमाल अगेन दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। यह एक एक्शन और कॉमेडी फिल्म है।जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। यह साल की सबसे बड़ी स्टार कास्ट फिल्म है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग और हाउसफुल सिनेमाघरों से यह लग रहा है कि फिल्म अपने पहले दिन करीब 35 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर सकती है। वही फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म अपने पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन करेगी।

यह फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म में अजय देवगन, अशरद वारसी, परिणीति चोपड़ा, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और तब्बू लीड रोल में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post