रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।
जनता इण्टर कालेज बदोसराय में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहजराम ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखा के रवाना किया। प्रभात फेरी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षकगण भी शामिल हुए। प्रभात फेरी में छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाये, जिससे वातावरण इन नारों से गुंजायमान हो उठा।
प्रभात फेरी के बाद विद्यालय के प्रबन्धक विनोद कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया और सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहजराम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी और सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन आशुतोष यादव ने किया। इस अवसर पर जवाहर लाल यादव, पूर्व प्रधानाचार्य नौमीलाल वर्मा, नियाज अहमद अंसारी, हनुमान प्रसाद यादव, राम चन्द्र बाजपेयी, होनहार यादव, तुलसी राम वर्मा, राम सिंह, राम प्यारे, प्रेम नरायन, राम किशुन, अखिलेश यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवदेश, सतीश मौर्य, अजय कुमार तिवारी, हंसराज मौर्य विनोद कुमार शर्मा, निशा बाजपेयी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags:
uttar pradesh


