पूर्व प्रधान के घर हुई लाखों की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस टीमें


रिपोर्टर- बाल गोविन्द वर्मा
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।मामलाबीती रात करीब 1:30 बजे ग्राम व पोस्ट खजुरी में अजयपाल सिंह उर्फ़ निम्बरू सिंह  पूर्व प्रधान के घर चोरों ने लगभग 60 लाख रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया है।बतातें चलें कि 30 अप्रैल की रात्रि लगभग 12:00 बजे जब घर पर मौजूद गृहस्वामी अजयपाल सिंह उनके पुत्र पवन कुमार सिंह तथा मुकेश कुमार सिंह व दोनों बहुएं खाना खाने के बाद सों गये। चोरों ने लगभग 1:30 बजे घटना को अंजाम दिया। घर के बाकी लोग लखनऊ शादी में गये हुए थे। 



चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर आँगन में लगी सीढ़ियों से नीचे उतरकर कमरे में रखी अलमारी से सोने व चांदी के महंगे ज़ेवरातों के साथ ही नक़दी व अन्य गृहस्थी उड़ा ले गये। सुबह 5 बजे जब घरवाले जागे तो उन्हें पता चला।चोरी का कुछ सामान घर से थोड़ी दूर खेत मे पड़ा मिला जिसमें तांबे व पीतल के महँगे बर्तन कुछ कपड़े आदि शामिल हैं।चोरी की सूचना पर बदोसराय कोतवाली प्रभारी ध्रुवकुमार अपनी टीम के साथ पहुँचे। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी कुँवर ज्ञानंजय सिंह डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुँच गयी। 


गृहस्वामी निम्बरू सिंह ने बताया कि लगभग 60 लाख रुपये की चोरी हुई है। एडिशनल एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि हमारी पुलिस फ़ोर्स डॉग स्क्वायड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम की सहायता से बहुत जल्द चोरी का खुलासा करेगी।काँग्रेस पार्टी के जिला महासचिव डॉ० उदय प्रताप सिंह ने चोरी का जल्दी से जल्दी खुलासा किये जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post