
उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर बोले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का साथ पंसद नही आया।
दोनो पाट्री ने नारा दिया था- “यूपी को ये साथ पसंद है।” लेकिन अब यह स्लोगन बीती बात हो गई। यूपी विधानसभा चुनाव नतीजे आने और इसमें इस गठबंधन की करारी हार के बाद पहली बार यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने चुनावी मुद्दे पर बात की है। उन्होंने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस राज्य में होने वाले निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी।
पिछले एक महीने में राज बब्बर ने पार्टी अधिकारियों के साथ एक के बाद एक कई मीटिंग की हैं। उन्होंने कहा, “हमने फैसला किया है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में आगामी शहरी निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। समाजवादी के साथ भी नहीं।” राज बब्बर ने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले पार्टी नेतृत्व की जिम्मेदारी थी कि वह गठबंधन पर सबकी राय ले। इसलिए जिला स्तर के कार्यकर्ताओं, चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों और एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों के साथ एक मीटिंग रखी गई थी। बब्बर ने बताया कि पार्टी अधिकारियों से चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को और मौका देने की बात कही है।
Tags:
uttar pradesh