बिना इंटरनेट कनेक्शन के पेट्रोल चुराया जा सकता है, तो ईवीएम से वोट क्यों नही-अखिलेश यादव


लखनऊ – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग को EVM मशीनों में धांधली को लेकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर चुनाव आयोग की EVM के फुलप्रूफ होने के दावे का मखौल उड़ाया है। सपा मुखिया ने ट्वीट में लिखा ‘जब रिमोट के द्वारा चिप से पेट्रोल की चोरी बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के हो सकती है तो ईवीएम से भी। टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल रोकना होगा।’

अखिलेश इससे पहले भी EVM को लेकर बयान दे चुके है,उन्होंने कहा था बैलट पेपर से ही शत प्रतिशत ईमानदारी वाला चुनाव हो सकता है।

पैट्रोलपंप पर चिप से होती थी चोरी
लखनऊ के कुल सात पेट्रोल पंप पर यूपी एसटीएफ ने छापा मारा था।उसमें कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया था। खबरों के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लोग पेट्रोल की चोरी कर रहे थे। एक चिप के द्वारा पेट्रोल चोरी होने की बात कही जा रही थी। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। मामले की जांच के लिए SIT भी बना दी गई है। हर पेट्रोल पंप की जांच की बात भी कही जा रही है।


विपक्षी पार्टिया EVM से नहीं कराना चाहती है चुनाव
पाच राज्यों के चुनाव परिणामो के बाद विपक्ष EVM में धांधली की शिकायत कर रहा है बसपा,सपा ,कांग्रेस,आप समेत कई विपक्षी पार्टिया इस बबव्त चुनाव आयोग से शिकायत कर चुके है। इतना ही नहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इलैक्ट्रानिक मशीनों का विरोधा किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post