
औरैया : उत्तर प्रदेश। एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमे खुद लोगों की रक्षा करने वाले दरोगा साहब ने ही नाबालिग लड़की पर गलत नज़र डाली और उसके साथ संबंध बनाने चाहे। मामला औरैया जनपद के दिवियापुर का है जहां दुष्कर्म करने से लड़की की लंबाई बढ़ जाएगी। ऐसा कहते हुए रिटॉयर्ड दरोगा ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। रिश्ते में बाबा लगने वाले रिटॉयर्ड दरोगा के खिलाफ नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के प्रयास का मामला पंजीकृत किया गया गया है। वहीं मामले की शिकायत पर पीड़िता की मां की इज्जत लूटने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसके चलते एक सप्ताह से टालने में लगी हुई थी।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता रेखा बताया कि वह अपने पति के साथ कानपुर दवा लेने गई थी। इस दौरान उसकी 10 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। वहीं पास में रहने वाले रिश्ते के बाबा ने अपने घर बुलाया। और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। यह भी कहा कि दुष्कर्म करने से लड़की की लंबाई बढ़ जाएगी। लड़की के चिल्लाने के बाद किसी तरह से वह भाग निकली। बाद में लड़की ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसकी शिकायत करने उसकी मां रिटायर्ड दरोगा के घर गई तो उसके परिजनों ने उल्टा शिकायत करने पर उसकी इज्जत लूटने की धमकी दी। तब से लगातार पीड़िता को मुहल्ले में न रहने की धमकी दे रहे थे। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। तब एसपी जे आदेश पर सीओ औरैया द्वारा मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
Tags:
uttar pradesh