
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और गैंगरेप केस में आरोपी गायत्री प्रजापति को कोर्ट से राहत मिली है। मंगलवार को लखनऊ की पॉस्को कोर्ट ने गायत्री प्रजापति को जमानत दे दी है। इसके अलावा पिंटू सिंह, विकास वर्मा को भी जमानत दी गई है।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गायत्री प्रजापति मामले में पीडि़ता की ओर से पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की अपील को स्वीकार किया था। कोर्ट ने यूपी पुलिस को पीडि़ता के परिजनों को सुरक्षा दिए जाने के आदेश दिए थे। गायत्री प्रजापति को पुलिस ने 15 मार्च को गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार किया।
17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था केस
लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में 17 फरवरी को पीड़िता की तहरीर पर यह मुकदमा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था। इसमें गायत्री प्रजापति के अलावा अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास वर्मा, चन्द्रपाल, रूपेश और आशीष शुक्ल नामजद हुए थे।